दो दिन बाद होनी थी शादी, आज कुंए से मिला शव, मची सनसनी…

रांचीः राजधानी रांची के मांडर में कुंए से एक युवक का शव बरामद किया गया है। यह घटना मांडर थाना क्षेत्र के सकरपदा गांव का बताया जा रहा है। मृतक युवक का नाम कलाम अंसारी बताया जा रहा है। ताज्जुब वाली बात यह है कि युवक का शव उसके घर से थोड़ी ही दूर पर मिला है।

 कुंए में मिला युवक का शव – घूमने जाने की बात कहकर निकला था घर से

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि युवक को सोमवार को ही नमाज पढ़ने के बाद घूमने के लिए निकला था। पर काफी देर तक वह वापस नहीं आया। जिसके बाद परिवार ने उसकी खोजबीन शुरु की पर उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में किसी ने उसका शव गांव में ही कुंए में तैरता हुआ पाया।

दो दिन बाद ही होनी थी शादी

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक घर में सबसे छोटा था। घर में वह खेती बाड़ी करता था और परिवार का अन्य कामों में मदद करता था। युवक की शादी भी तय हो गई थी। दो दिन बाद ही उसकी शादी होने वाली था पर ये अनहोनी हो गई।

ये भी पढ़ें-बाहुबली अनंत सिंह भी आये ‘मोदी का परिवार’ कैंपेन के साथ, पीएम मोदी के सपोर्ट में.. 

कुंए से युवक का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद मांडर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसका मर्डर कर शव को कुएं में डाला है।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...