Advertisement
Advertisement

बूढ़ा पहाड़ की बदलेगी तस्वीर, सीएम करेंगे योजनाओं का शुभारंभ

बूढ़ा पहाड़- राज्य गठन के बाद और उससे पूर्व से उपेक्षित गढ़वा स्थित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में निवास करने वाग्रामीणों के दिन अब बहुरेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Google पर 22Scope चुनें

हेमन्त सोरेन बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट लेकर पहुंचेंगे दुर्गम बूढ़ा पहाड़

5.279 करोड़ की 175 विकास योजना लेकर मुख्यमंत्री जाएंगे बूढ़ा पहाड़, कुल परियोजना राशि 100 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार योजना और अन्न के अधिकार से ग्रामीणों को करेंगे आच्छादित

रांची : बूढ़ा पहाड़- राज्य गठन के बाद और उससे पूर्व से उपेक्षित गढ़वा स्थित बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों के दिन अब बहुरेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसके लिए पहल कर दी है. इस पहल के पहले चरण में मुख्यमंत्री खुद बूढ़ा पहाड़ 5.279 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को लेकर ग्रामीणों के बीच आ रहें हैं. बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के समेकित विकास के लिए 100 करोड़ की लागत से बूढ़ा पहाड़ विकास परियोजना (BPDP) का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है.

बूढ़ा पहाड़ : सितंबर 2022 में बूढ़ा पहाड़ मुक्त करने में मिली थी सफलता

मालूम हो कि बूढ़ा पहाड़ लंबे समय से नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा था. राज्य और केंद्रीय बलों – दोनों के निरंतर प्रयास के बाद, हाल ही में सितंबर 2022 में विशेष अभियान के बाद इस क्षेत्र को मुक्त करने में सफलता मिली थी.

इसके बाद से, राज्य सरकार द्वारा प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की गई, जिससे ग्रामीण अबतक वंचित थे. इस क्रम में विगत वर्ष नवंबर माह में मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन बूढ़ा पहाड़ स्थित विभिन्न गांवों में किया गया. अबतक करीब 6000 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित किया गया.

बूढ़ा पहाड़ : ग्रामीणों और सुरक्षा बलों से होगा संवाद

मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ स्थित टेहरी पंचायत के 150 से अधिक ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे. वे बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत स्थानीय लोगों को मिनी ट्रैक्टर, पंपसेट, बीज, कृषि संबंधी किट, राशन किट, फुटबॉल किट, साइकिल सहित अन्य कल्याणकारी योजना का लाभ देंगे. साथ ही, बूढ़ा पहाड़ पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों से साथ बातचीत भी करेंगे.

cm hemant1 1 22Scope News

कई योजनाओं से लाभान्वित होंगे ग्रामीण

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र स्थित विभिन्न गांव में 90 प्रतिशत अनुदान पर सरकारी / निजी तालाब जिर्णाेद्वार, 90 प्रतिशत अनुदान पर परकोलेशन टैंक निर्माण योजना, 80 प्रतिशत अनुदान पर महिला समूहों को मिनी ट्रैक्टर वितरण योजना, 90 प्रतिशत अनुदान पर पम्पसेट एवं पाईप वितरण योजना एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर वर्मी बैंड वितरण योजना से 29 लाभुक लाभान्वित होंगे.

वहीं मनरेगा के तहत कूप निर्माण योजना दीदी बाड़ी, मेडबंधी निर्माण, टीसीवी निर्माण, समतलीकरण निर्माण, तालाब निर्माण मिट्टी मोरम पथ निर्माण, पोटो हो खेल मैदान, डोभा निर्माण, गाय एवं बकरी शेड निर्माण समेत कुल 106 योजनाओं का शुभारंभ होगा.

सौर ऊर्जा से रोशन होगा दुर्गम बूढ़ा पहाड़

राज्य के मुख्यमंत्री ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, सर्वजन पेंशन योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से नहीं जोड़ेंगे बल्कि बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र की आधारभूत संरचनाओं एवं मूलभूत योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे. इसके तहत मदगड़ी पुलिस पिकेट के पास आरसीसी कलभर्ट निर्माण, बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के बुढ़ा ग्राम में 25 केवी सौर विद्युतीकरण की योजना,

बिजका पुलिस पिकेट के पास आरसीसी कलभर्ट निर्माण, बुढ़ा पहाड़ में सोलर आधारित 2एचपी का एचवाईडीटी के माध्यम से पेयजलापूर्ति योजना, बुढ़ा गाँव (बेसिक कैम्प ) में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, आँगनबाड़ी केन्द्र खपरी महुआ एवं हेसातु का मॉडल आँगनबाड़ी में परिवर्तन, बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के सातु, बहेराटोली, तुमेरा, खपरी महुआ, तरेर पोलपोल ग्राम में सौर विद्युतीकरण की योजना के तहत 5 केवी का सौर विद्युत आपूर्ति की योजना का शुभारंभ, हेसातु स्वास्थ्य उपकेन्द्र का हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में अपग्रेडेशन एवं महिला स्वयं सहायता समूह को दोना पत्तल यंत्र का वितरण करेंगे.

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 6 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 6 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Dhanteras 2026: रांची के बाजारों में होगी 710 करोड़ की धनवर्षा,...

 धनतेरस पर रांची में 710 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है। ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में बंपर खरीदारी की तैयारी...

Patna Police Encounter: दो बाइक, चार नकाबपोश और एक दर्जन गोलियां…...

Patna Police Encounter: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर...