जनता तय करेगी मैं या निशिकांत, कौन बेहतर:प्रदीप

दुमका: टीकट मिलने के बाद प्रदीप यादव का बयान सामने आया है। दुमका में उन्हों ने मीडिया को बायान देते हुए कहा है कि यह जनता तय करेगी की मैं या निशिकांत कौन दुमका के लिए बेहतर उम्मदवार है।

गोड्‌डा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने दीपिका पांडेय की जगह प्रदीप यादव को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद लगातार भाजपा और कांग्रेस के बीच एक बार फिर शब्दबाण चलने लगे हैं।

इसी सबके बीच दुमका पहुंचे प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा सीट पर कांग्रेस पूरी ताकत व एकजुटता से चुनाव लड़ेगी। भाजपा के प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे की लगातार टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि वह बड़े आदमी हैं। बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। कुछ भी बोल सकते हैं। मैं एक साधारण व्यक्ति हूं। अब चुनाव मैदान में जनता ही तय करेगी कि दोनों में बेहतर कौन है।

वह तीन बार से लगातार सांसद हैं, इसलिए उन्हें कमतर नहीं आंका जा सकता है। प्रदीप ने कहा कि चाहे दीपिका पांडेय सिंह हों या फिर फुरकान अंसारी हम सभी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कहीं कोई मनमुटाव की बात नहीं है।

Ranchi Traffic Challan : दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...