सत्र का तीसरा दिन भी रहा हंगामेदार, नोक-झोंक के बीच स्थगित होती रही कार्यवाही

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी लगातार सदन के बाहर और भीतर हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के तेवर तल्ख दिखे। बीजेपी सरकार को एक तरफ जहां सदन के बाहर नमाज अदा करने के लिए आवंटित कमरे को लेकर घेरने में जुटी हुई है, वहीं सदन के भीतर नियोजन नीति पर सरकार को घेर रहे हैं। सत्ता पक्ष ने बताया कि विपक्ष के पास कोई भी विषय नहीं है, जिस तरह से कोरोना काल मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी क्षमता से राज्य के लोगों के जीवन और जीविका को बचाया है ऐसे में बीजेपी सिर्फ धर्म का सहारा लेकर जनता के मुद्दे को भटकाना चाहती है। 

सदन में लगे जय श्री राम के नारे

सदन में आते ही बीजेपी विधायक ने स्पीकर से कहा जय श्रीराम उसके बाद जय श्री राम के नारे भी लगाये गये। विपक्ष के विधायकों ने सदन में नारेबाजी की जिससे विस अध्यक्ष की नाराजगी सतह पर आ गयी। विपक्ष के विधायक ने जय श्रीराम का नारा लगाया तो सत्ता पक्ष के विधायक भी बेल में पहुंच कर जय झारखण्ड का नारा लगाते रहे। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में उलझ गए। सोमवार को सदन में रिपोर्टिंग टेबल पर विपक्ष के विधायक के चढ़ने की घटना को लेकर भी सदन में अध्यक्ष की नाराजगी दिखी। 

स्टीफन मरांडी ने विपक्ष के आचरण पर उठाया सवाल

बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने भी सोमवार को सदन की घटना को लेकर सवाल उठाया साथ ही कहा कि कार्यमंत्रणा की बैठक के बावजूद, चर्चा से रोजगार के मुद्दे को हटाया गया जो उचित नहीं है। जेएमएम विधायक स्टीफन मरांडी ने भी विपक्ष के आचरण पर सवाल उठाया। इसके बाद एक बार फिर बीजेपी के विधायक बेल में पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। और तो और वेल में बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। विधानसभा में बेल में बीजेपी विधायकों के हनुमान चालीसा पाठ और शोर शराबे के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। 

हंगामे के बीच ही विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की शुरुआत की और इसी दौरान निर्दलीय विधायक सरयू राय ने सदन में साल 2016 में स्थापना दिवस के मौके पर गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम का मामला उठाते हुए तय राशि से ज्यादा भुगतान का मामला उठाया । इस पर सीएम हेमन्त सोरेन ने सदन में कहा कि इस मामले की सरकार जांच करवाएगी। 

रिपोर्ट-मदन सिंह

विस के शीतकालीन सत्र का आगाज, शोक प्रस्ताव के बाद सत्र के कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...