असम से दरभंगा जा रहा था ट्रक, पूर्णिया पुलिस ने पकड़ा तो अलग अलग राज्यों के…

पूर्णिया: पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में एक तरफ जहां पुलिस शराब तस्करों को पकड़ने के लिए एक से एक हथकंडे अपनाती है तो शराब कारोबारी एक कदम आगे चलते हुए नए तरीके से शराब की तस्करी करने में जुटे हुए हैं। ऐसा ही कुछ मामला सामने आया है पूर्णिया से जहां पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि शराब एक कंटेनर ट्रक में रेफ्रिजरेटर में रखा हुआ था। पुलिस ने कंटेनर ट्रक के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया है जबकि शराब तस्कर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

यह भी पढ़ें – BCA ने बढ़ाई BRL की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, देखें क्या है लास्ट डेट…

मामले में पूर्णिया की एसपी स्वीटी सेहरावत ने बताया कि शराब असम से पूर्णिया के रास्ते दरभंगा ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर जलालगढ़ के समीप पुलिस ने जब कंटेनर ट्रक की तलाशी ली तो उससे करीब 7300 लीटर महंगी विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस दौरान ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य तस्कर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी ने बताया कि ट्रक से पुलिस ने अलग अलग राज्यों के कई नंबर प्लेट भी बरामद किया है जिसका उद्देश्य अलग अलग जगहों पर नंबर प्लेट बदल कर ट्रक पार करवाना था। फ़िलहाल मुख्य तस्कर की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    5 नहीं 25 लाख…, अशोक गहलोत ने कहा ‘सरकार बनने पर बिहार में सभी लोगों के…’

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

UPI Payment: दिवाली तक टला 0.4% MDR शुल्क, व्यापारियों को राहत;...

 NPCI ने 2,000 रुपये से अधिक के UPI मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4% MDR शुल्क लागू करने का फैसला दिवाली तक टाल दिया है।...

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...