5 Minute में आते हैं, कह कर गया युवक सुबह मिला शव

अररिया: अररिया में बुधवार की शाम से लापता एक युवक का शव गुरुवार को मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत स्थित कोसी भित्ता बहियार की है जहां एक युवक का शव उसके बाइक के साथ बरामद किया है। मृतक की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र के भोरहा पंचायत के रामपुर गांव के रहने वाले अमरोज आलम के रूप में की गई।

मामले मृतक की पत्नी ने बताया कि मृतक बुधवार की शाम पांच मिनट में लौट कर आने की बात कह बाइक से घर से निकला था फिर लौट कर नहीं आया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका होने पर रात भर खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला, सुबह में पता चला कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई गई है।

यह भी पढ़ें-    Pistol के साथ वीडियो वायरल, पुलिस जुटी जांच में

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Minute Minute

Minute

Highlights

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...