दिल्ली से गांव लौटा था युवक, किया ऐसा कि गांव मच गई सनसनी…

गया जी: गया जी में एक युवक ने बिजली के खंभे से लटक कर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। घटना गया जी के आमस थाना क्षेत्र के कलवन गांव की है जहां एक युवक ललन यादव ने बिजली के खंभे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि वह अभी हाल ही में दिल्ली से घर आया था। लोगों ने आशंका जताई कि उन्होंने शुक्रवार की देर रात इस घटना को अंजाम दिया और लोगों ने शनिवार की सुबह शव देखा। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि दिल्ली से गांव लौटने के बाद उसने अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया था और फिर इस घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें – यहां की पुलिस मौत के बाद भी नहीं खोलती है कैदी की हथकड़ी, शराब मामले में गिरफ्तार…

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एएसपी शैलेंद्र सिंह, आमस थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   शिक्षक के हाजिरी घोटाला से विभाग हुआ सन्न, अब कर दिया ऐसा कि राज्य भर में…

गया जी से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...