नदी में डूबा युवक, गांव में पसरा मातम

छपराः रिविलगंज थाना के मुबारकपुर नया बस्ती में 18 वर्षीय आशीष कुमार उर्फ मोनू की मौत नदी में डुबने से हो गई। मृतक मुबारकपुर निवासी रामकिशोर सिंह का पुत्र था।

ग्रामीणों के अनुसार आशीष अपने दोस्तों के साथ सुबह में नदी में नहाने गया था। नहाने के क्रम में आशीष गहरे पानी में चला गया। हालांकि साल्टी नामक युवक ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी के तेज धार में वह भी डुबने लगा। किसी तरह युवक ने तैरकर अपनी जान तो बचा लिया, लेकिन मोनू को बचाने में असफल रहा।

मौके पर नहीं पहुंची एनडीआरएफ की टीम, ग्रामीणों ने गहरे पानी में उतर खोज निकाला शव

स्थानीय ग्रामीण और परिजनों ने शव की खोज शुरु कर मामले की जानकारी रिविलगंज पुलिस को दिया। पुलिस ने तत्काल मामले की सूचना एनडीआरएफ की टीम को दिया। लेकिन एनडीआरएफ की टीम समय पर नहीं आ सकी। आखिरकार ग्रामीणों ने युवक के शव को गहरे पानी से ढूंढ निकाला।

एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

एनडीआरएफ की टीम और प्रशासन से नाराज ग्रामीण शव को छपरा मांझी सड़क पर रख हंगामा और आगजनी करने लगे। इसके कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। किसी प्रकार रीविलगंज थाना पुलिस ने जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।

माता-पिता का इकलौता वारिस था मोनू

बताया जा रहा है कि मृत युवक अपने माता-पिता का इकलौता वारिस था। हाल ही में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण किया था। पढ़ने-लिखने में तेज तर्रार था। कई वर्ष पूर्व ही मोनू की मां का देहांत हो गया है, पिता भी अस्वस्थ रहते है। सारी जिम्मेदारी युवक के ऊपर थी। इस घटना से गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया है।

रिपोर्टः- रणजीत

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jio Happy New Year Offer 2026: Jio का नए साल से...

Jio Happy New Year Offer 2026: नए साल से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए Happy New Year 2.0...

Bihar Forensic Science Laboratory: बिहार में अपराधियों की मुश्किलें बढ़ेंगी! पटना...

Bihar Forensic Science Laboratory, पटना: बिहार में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक और प्रभावी बनाने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की क्षमता बढ़ाने...

Deoghar Congress Meeting: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महारैली के लिए कांग्रेस...

Deoghar Congress Meeting: झारखंड के देवघर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को संगठनात्मक बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें...