रांचीः राजधानी रांची के बरियातू में असमाजिक तत्वों ने मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद वहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया है। चोरों ने रात को मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में भगवान के मुकुट को चोरी कर लिया और वहां पर भगवान की मूर्ति में भी तोड़फोड़ किया है।

सुबह चला घटना का पता
इस घटना का पता तब चला जब सुबह में माली मंदिर में फूल देने आया तब उसने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गई। मंदिर में चोरी की घटना के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा होने लग गई। जिसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया।

ये भी पढ़ें- 2 से 5 फरवरी के बीच झारखंड पहुंचेगी राहुल की न्याय यात्रा
चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। लोग चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग में अड़ गए हैं। अभी तक चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

















