तीन देसी कट्टा 18 राउंड जिंदा कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
बाढ़ : एनटीपीसी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रैली दियारा में तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है। सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष ओंकारनाथ राय दलबल के साथ सूचना के सत्यापन के लिए पहुंचे तो तीन व्यक्तियों ने पुलिस की गाड़ी देख कर भागने का प्रयास किया।
पुलिस के द्वारा गिरफ्तार तीनों अपराधी ने पूछताछ में अपना नाम अमीर यादव, दिनेश यादव और संजीव कुमार बताया। अमीर और दिनेश एनटीपीसी थाना के महाराजगंज के रहने वाले हैं, वही संजीव कुमार पंडारक थाना के दरगाही टोला के रहने वाले है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अग्रेतर कार्रवाई शुरू की
तलाशी के क्रम में उनके पास से तीन देसी कट्टा और 18 जिंदा कारतूस बरामद की गई। पुलिस के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर अग्ररेतर करवाई की जा रही है। पुलिस पकड़ाये बदमाशों की अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
ये भी पढ़े : तेजस्वी के सरकारी आवास पर RJD की बैठक, लालू, राबड़ी, मीसा व संजय मौजूद, हारे हुए उम्मीदवार भी शामिल
विकाश कुमार की रिपोर्ट
Highlights

