West Bengal में रेल दुर्घटना, तीन बोगी हुई क्षतिग्रस्त, कई लोगों के…

सिलीगुड़ी : नई जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेल दुर्घटना में पांच लोगों के मौत हो जाने की सूचना मिल रही है वहीं कई लोग जख्मी हैं। मिली जानकारी के अनुसार कंचनजंगा एक्सप्रेस खड़ी थी तभी पीछे से एक मालगाड़ी ने भीषण टक्कर मार दी। टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है।

दुर्घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। सिलीगुड़ी में सुबह से बारिश की वजह से बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है। दुर्घटना के बाद रूट पर परिचालन बाधित हो गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 30 यात्री जख्मी हो गए हैं।

rail3 22Scope News

रेल दुर्घटना पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुःख जताया और सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि दार्जिलिंग जिला के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है, बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टर, एंबुलेंस और आपदा दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी है। हादसा बिहार के किशनगंज के समीप घटी है।

वहीं घटना पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिल कर काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। वहीं सीपीआरओ/एनएफआर ने इस दुर्घटना की पुष्टि की है। सीपीआरओ ने एक बयान में कहा है कि न्यू जलपाईगुड़ी के पास कंचनजंगा के पीछे से टक्कर की खबर मिली है। फिलहाल दुर्घटना में कितने घायल हुए हैं और कितने लोगों की हताहत की खबर है इसके विवरण की प्रतीक्षित की जा रही है।

बिहार में 24 घंटे में गई 8 की जान, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

https://youtube.com/22scope

West Bengal West Bengal West Bengal West Bengal

West Bengal

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...