तुषार गांधी ने तेजस्वी को दी नसीहत, कहा- अभद्र भाषा का नहीं होना चाहिए चलन

दरभंगा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी सोमवार को ‘बदलो बिहार-बनाओ नई सरकार’ अभियान के तहत दरभंगा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज बिहार को बदलने की जरूरत है। यहां राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक बदलाव जरूरी है। राजनीतिक स्वार्थ बिहार में हावी हो गया है और इससे सूबे का लगातार बड़ा नुकसान हो रहा है। इस व्यवस्था परिवर्तन के लिए बिहार में एक नई क्रांति जरूरी है।

Goal 7 22Scope News

अभद्र भाषा का चलन नहीं होना चाहिए, सभी को रखना चाहिए संयम – तुषार गांधी

तेजस्वी यादव के द्वारा सूत्र को मू… कहने के सवाल पर तुषार गांधी ने कहा कि अभद्र भाषा का चलन नहीं होना चाहिए, सभी को संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने किस परिस्थिति में कहा है ये तो वहीं बता सकते हैं। क्योंकि आजकल मीडिया किस तरह बिहेव करता है। उस परिस्थिति को देखे बगैर में कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। इस प्रकार की भाषा को मैं सही नहीं मानता हूं। मैं कभी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करता हूं। पर परिस्थिति क्या है उसके बारे में जानकारी होनी चाहिए तभी बात कर सकते है।

यह भी देखें :

वोटर लिस्ट रिवीजन पर तुषार ने कहा- ये लोकतंत्र के मूलभूत अधिकार पर हमला है

वहीं चुनाव आयोग के द्वारा बिहार चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट रिवीजन और दस्तावेज की मांग पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोकतंत्र के मूलभूत अधिकार पर हमला है। नागरिकों से वोट का अधिकार छीनने की साजिश है। यह पहली दफा है आजाद भारत में, नागरिकों को कहा गया है की आपको वोट का अधिकार है। लेकिन आपको सबूत देना पड़ेगा कि आप भारत के नागरिक हो।

यह भी पढ़े : गांधी के प्रपौत्र का जब सच से हुआ सामना तो फिर हो गया भारी….

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...