Monday, October 20, 2025
Loading Live TV...

Latest News

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास में मनाई दिवाली, बेटे निशांत कुमार भी रहे साथ

पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष प्रकाश पर्व दीपावली को पारंपरिक ढंग से मुख्यमंत्री आवास में मनाया। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर उनके बेटे निशांत कुमार भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इस पर्व को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए और हर घर में खुशहाली का उजियारा...

Ranchi: मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधी को युवक ने पकड़ा, जानिए फिर क्या हुआ

Ranchi: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कडरू टीओपी के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर भाग रहे अपराधियों का स्थानीय युवक पवन ने स्कूटी से पीछा कर उन्हें रोकने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार युवक एक राहगीर का मोबाइल छीनकर फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तभी पवन नामक युवक ने साहस दिखाते हुए स्कूटी से उनका पीछा किया। पीछा करने के दौरान पवन और एक अपराधी के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान पवन ने झपटमार से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। खुद को फंसता देख...

JMM नहीं लड़ेगी बिहार विधानसभा का चुनाव, राजद और कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

रांची. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले विपक्षी गठबंधन INDIA में गंभीर दरार उभरती दिख रही है। झारखंड की प्रमुख पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने ऐलान किया है कि वह बिहार में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि घोषित 6 सीटों में से किसी एक पर भी उसे उम्मीदवार उतारने का मौका नहीं दिया गया।RJD-कांग्रेस पर आरोप JMM के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि इस स्थिति के लिए राजद (RJD) और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया, और झामुमो को चुनावी...

युवक के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हुए दो बाइकसवार अपराधी, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad: धनतेरस की शाम धनबाद में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार फेज-1 में एक युवक से सोने की चेन छिनतई कर दो बाइक सवार अपराधी फरार हो गए। पीड़ित सागर मिश्रा, जो कुसुम विहार फेज-1 के ही निवासी हैं ने बताया कि वे सनी जनरल स्टोर के समीप सड़क किनारे खड़े थे। तभी पल्सर 220 बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और झटके में उनकी सोने की चेन झपटकर भाग निकले।

जांच में जुटी पुलिसः

घटना की सूचना तुरंत सरायढेला थाना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि बाइक और अपराधियों की पहचान की जा सके।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Related Posts

Dhanbad: अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग तैयार, लोगों...

Dhanbad: दीपावली ही नहीं छठ, शादी-ब्याह और अन्य शुभ अवसरों पर पटाखों और आतिशबाजी का चलन आम बात है। लेकिन कई बार थोड़ी सी...

लोगों की सेहत से खिलवाड़: मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक...

Dhanbad: त्योहारों के सीजन में जहां लोग मिठाइयों का स्वाद लेने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने का बड़ा...

आय से अधिक संपत्ति मामला: CBI ने रांची MES के GE...

रांची MES के गैरीसन इंजीनियर साहिल रतुसरिया को CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार किया। जांच में पता चला, उनकी आय...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
642,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel