Advertisment

GST परिषद की दो दिवसीय 47वीं बैठक 28 जून से, लिये जाएंगे कई बड़े फैसले

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होगी बैठक

नई दिल्ली : जीएसटी परिषद की दो दिवसीय 47वीं बैठक 28 जून से चंडीगढ़ में होगी.

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली परिषद की बैठक 11 बजे शुरू होगी.

इसका समापन 29 जून को होगा. यह जानकारी वित्त मंत्रालय ने सोमवार को ट्वीट कर दी.

वित्त राज्यमंत्री एमपीपी चौधरी सहित कई लोग होंगे शामिल

वित्त मंत्रालय के मुताबिक बैठक में वित्त राज्यमंत्री एमपीपी चौधरी के अलावा

सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्री और केंद्र सरकार और

राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.

इस बैठक का आयोजन श्रीनगर में होना था. लेकिन यह बैठक अब चंडीगढ़ में होगी.

टैक्स स्लैब में बदलाव और छूट की संभावना

जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने और टैक्स स्लैब में बदलाव और छूट सहित अन्य पर विचार करने और इस पर फैसले इस बैठक में लिए जाने की संभावना है. श्रीनगर में साल 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद परिषद की 14वीं बैठक हुई थी.

उल्लेखनीय है कि देश में मौजूदा जीएसटी दरों को युक्ति संगत बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है. फिलहाल जीएसटी की चार दरें हैं, जबकि कुछ वस्तुओं पर अधिभार भी लगाया जा रहा है. इससे पहले जीएसटी टैक्स स्लैब को युक्तिसंगत बनाने पर राज्यों के वित्त मंत्रियों (जीओएम) के समूह की हुई बैठक में आम सहमति नहीं बन सकी थी.

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...