विक्षिप्त 2 महिलाओं से जन्मी 2 बच्चियों का हुआ नामकरण

मोतिहारी : माहेर ममता निवास में मानसिक रूप से विक्षिप्त दो महिलाओं से जन्मी दो बच्चियों का नामकरण किया गया। इस दौरान माहेर की संस्थापक निदेशक लूसी कुरियन ने कार्यक्रम में पहुंचे। अतिथियों का पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मानसिक रूप से विक्षिप्त दो महिलाओं ने पिछले दिनों दो बच्चियों को जन्म दिया था। डीएसपी धीरेंद्र कुमार, हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार, एनयूजेआई अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा, लायंस क्लब रक्सौल के अध्यक्ष साइमन रेक्स, रक्सौल चेम्बर ऑफ कमर्स के महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव और बीरेंद्र कुमार आदि लोगों ने बच्चियों को आशीर्वाद व उपहार दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि माहेर ममता निवास में गरीब, लाचार व बीमार लोगों को सड़क से उठाकर मुफ्त खाना, कपड़ा और उपचार व रहने की व्यवस्था की जाती है जो बहुत बड़ी बात है। अतिथियों ने संस्था के कार्यो की सराहना की।

यह भी पढ़े : 3 स्कूली छात्र लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...