पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे झारखंड के दो युवा, साइकिल से चले…

कैमूर: देश भर में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए झारखंड के दो युवक साइकिल यात्रा पर निकले हैं। दोनों की साइकिल यात्रा मंगलवार को कैमूर पहुंची। कैमूर में पत्रकारों से बात करते हुए झारखंड के रामगढ निवासी संतोष और अभिषेक ने बताया कि वे दोनों युवक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रामगढ से माता वैष्णो देवी और लद्दाख की यात्रा पर साइकिल से निकले हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में दुनिया भर में करोड़ों गाडियां प्रतिदिन सड़कों पर प्रदुषण फैला रही हैं जिसकी वजह से आज प्रदूषण का आंकड़ा खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें – वोटर अधिकार यात्रा के तीसरे दिन नवादा होते हुए शेखपुरा पहुंचेंगे राहुल, CEC पर…

प्रदूषण को देखते हुए दुनिया के कई विकसित देशों में अब साइकिल से आवागमन पर अधिक बल दिया जा रहा है और साइकिल आम बात हो गई है जबकि भारत में अभी भी लोगों में मोटर गाड़ियों का क्रेज काफी है। ऐसे में वे झारखंड से माता वैष्णो देवी होते हुए लद्दाख तक साइकिल से जा रहे हैं और अपनी यात्रा के दौरान वे लोगों अधिक से अधिक साइकिल के प्रयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर की यात्रा करते हैं और रात में कहीं पेट्रोल पंप, होटल या टोल प्लाजा पर अपनी रात बिताते हैं। मौसम खराब रहने की स्थिति में उनकी यात्रा कम होती है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  Teacher अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएँगे तो…, बेगूसराय में DEO ने…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...