देश को पहली नाइट सफारी का उपहार देगा यूपी, जून 2026 तक काम पूरा करने का CM yogi ने रखा लक्ष्य

लखनऊ : देश को पहली नाइट सफारी का उपहार देगा यूपी, जून 2026 तक काम पूरा करने का CM yogi ने रखा लक्ष्य। CM yogi आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि –‘दिसम्बर 2026 में उत्तर प्रदेश देश को पहली नाइट सफारी का उपहार देगा।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बनने जा रही यह नाइट सफारी देश और दुनिया के प्रकृति प्रेमियों के लिए एक नया गन्तव्य होगा। यह दुनिया की पांचवीं नाइट सफारी होगी। इसका निर्माण कार्य हर हाल में जून, 2026 तक पूरा कर लिया जाना है’।

नाइट सफारी प्रोजेक्ट यूपी की महत्वाकांक्षी परियोजना

CM yogi आदित्यनाथ ने कहा –‘…इसी क्रम में आगे कहा कि कुकरैल नाइट सफारी प्रोजेक्ट राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसके निर्माण के लिए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (नई दिल्ली) से अनुमति प्राप्त हो गई है। देश के सबसा बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश साल 2026 के आखिर तक में देश को पहली नाइट सफारी का उपहार देने की तैयारी में जुट गया है।

नाइट व डे सफारी का निर्माण चरणबद्ध रूप से होगा। लखनऊ में यह लगभग 900 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली होगी। नाइट सफारी व जू के लिए वन्य जीवों को लाने की समुचित व्यवस्था प्रारम्भ कर दी जाए।

नाइट सफारी व जू की इकोनॉमी के लिए सस्टेनेबल मॉडल विकसित किया जाए। 72 प्रतिशत एरिया में ग्रीनरी विकसित की जाए और यहां सौर ऊर्जा के प्रकल्पों को भी स्थान दिया जाए’।

कुकरैल नाइट सफारी की प्रतीकात्मक फोटो।
कुकरैल नाइट सफारी की प्रतीकात्मक फोटो।

विदेशी पर्यटकों को खूब लुभाएगी लखनऊ की कुकरैल नाइट सफारी परियोजना…

CM yogi ने कहा कि – ‘…कुकरैल नाइट सफारी का निर्माण हो जाने के पश्चात यह परियोजना अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर आ जाने के फलस्वरूप विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करेगी।

…कुकरैल नाइट सफारी परियोजना को लखनऊ स्थित अन्य पर्यटक स्थलों से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए जानवरों को चिन्हित करने, यहां लाने व क्वारंटीन की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाए। कुकरैल नाइट सफारी परियोजना के अंतर्गत ईको टूरिज्म जोन भी विकसित किया जाएगा।

…यहां क्वारंटीन सेंटर, वेटनरी हॉस्पिटल, पोस्ट ऑपरेशन व ऑपरेशन थियेटर की समुचित व्यवस्था हो। यहां कैफेटेरिया, 7-डी थियेटर, ऑडिटोरियम, पार्किंग आदि की भी सुविधा हो।

…एडवेंचर जोन के तहत सुपरमैन जिपलाइन, आर्चरी, जिप लाइन, बर्मा ब्रिज, पैडल बोट, स्काई रोलर, फाउण्टेन, किड्स एक्टिविटी के लिए जंगल एनिमल थीम, स्काई साइकिल आदि विकसित किये जाएं’।

कुकरैल नाइट सफारी के संबंध में बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ।
कुकरैल नाइट सफारी के संबंध में बैठक लेते सीएम योगी आदित्यनाथ।

कुकरैल नाइट सफारी परियोजना के बाद दूसरे चरण में होगा डे सफारी का विस्तार…

CM yogi आदित्यनाथ ने कहा कि इससे नए तरह के पर्यटकों का आवागमन होगा और उससे राज्य व देश के अर्थव्यवस्था को लाभ होगा। उसी क्रम में सबसे बड़ी बात लोगों को नए-नए रोजगार के विकल्प भी मिलेंगे। नाइट सफारी का काम पूरा होते ही दूसरे चरण में डे सफारी का विस्तार होगा।

बता दें कि नाइट सफारी क्षेत्र में इण्डियन वॉकिंग ट्रे, इण्डियन फुटहिल, इण्डियन वेटलैण्ड, एरिड इण्डिया व अफ्रीकन वेटलैण्ड की थीम पर विकसित किए जाने वाले क्षेत्र मुख्य आकर्षण होंगे। पर्यटकों द्वारा नाइट सफारी पार्क के अवलोकन हेतु 5.5 किमी ट्रॉम-वे तथा 1.92 किमी का पाथ-वे निर्मित किया जाएगा।

नाइट सफारी में मुख्यतः एशियाटिक लायन, घड़ियाल, बंगाल टाइगर, उड़न गिलहरी, तेंदुआ, हायना आदि मुख्य आकर्षण होंगे। कुकरैल नाइट सफारी परियोजना के अंतर्गत विश्व स्तरीय वन्य जीव चिकित्सालय व रेस्क्यू सेंटर का निर्माण भी प्रस्तावित है।

कुकरैल वन क्षेत्र में स्थापित होने वाले जू में कुल 63 इनक्लोजर बनाए जाएंगे। जू में सारस क्रेन, स्वॉम्प डियर, हिमालयन भालू, साउथ अफ्रीकन जिराफ, अफ्रीकन लायन व चिंपैन्जी मुख्य आकर्षण होंगे।

जू को अफ्रीकन सवाना, इनक्रेडिबल इण्डिया, इंजीनियर्ड वेटलैण्ड नामक थीम क्षेत्रों पर विकसित किया जाएगा। CM yogi के साथ इस बैठक में वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना सहित शासन व वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...