विजय सिन्हा का महागठबंधन पर तंज, कहा- मोदी की गारंटी है, भ्रष्टाचारियों को नहीं मिलेगा अवसर

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कल की महागठबंधन की जन विश्वास महारैली को लेकर बड़ा हमला किया है। विजय सिन्हा ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कहा कि ये लोग राजनीतिक जोकर, भृष्टाचारी और वंशवादी लोग हैं। ये लोग बिहारी को लज्जित करने का काम करते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता और सनातन के गौरव को बढ़ाया है। लालू यादव वही व्यक्ति हैं जो सनातन और देवी-देवता को लज्जित करने का काम किया। लालू के बयान से पूरा बिहार लज्जित होता है।

विजय सिन्हा ने आगे कहा कि पीएम मोदी सनातन के गौरव हैं। जिन्होंने गुलामी के प्रतीक को हटाकर रामलला को स्थापित किया। राम राज्य यूपी से बिहार आएगा। लालू यादव तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना खत्म हो गया। ये अपने बेटा, बेटी और परिवार से बाहर नहीं निकल पाए। दूसरी ओर पीएम मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। मोदी की गारंटी है, भ्रष्टाचारियों को अवसर नहीं मिलेगा। बिहार को भष्टाचार मुक्त राज्य बनाना है। ये लोग फिर लंगूर अंगूर को देखते रहेंगे वो समय चला गया।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

 Dhanbad Land Subsidence, BCCL: धनबाद में भू-धंसान से 3 ग्रामीणों की...

धनबाद के रामकनाली में बंद BCCL परियोजना क्षेत्र में भू-धंसान से तीन ग्रामीणों की मौत की सूचना है। ग्रामीण अवैध कोयला खनन के लिए...

Jharkhand Weather: झारखंड में 19 सितंबर तक छाये रहेंगे बादल, कई...

 झारखंड में 19 सितंबर तक बादल छाये रहने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 15 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं...

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...