विजय सिन्हा का हमला, कहा- दरभंगा एम्स को लटकाने भटकाने का काम कर रही है नीतीश सरकार

दरभंगा : दरभंगा एम्स को लटकाने भटकाने का आरोप लगाते हुए दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने बिहार सरकार के खिलाफ अनशन जारी है। अनशन के तीसरे दिन भाजपा के केंद्र और राज्य की कमिटी के सदस्य एम्स निर्माण को लेकर शोभन बायपास में चल रहे अनिश्चितकाल अनशन ने भाग लेने पहुंच रहे है। इसी कड़ी मे बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा अनशन स्थल पर पहुंचे और बिहार सरकार पर जम कर हमला करते हुए कहा बिहार सरकार जानबूझ कर केंद्र की योजना को लटका भटका अटका रही है। लेकिन केंद्र की सरकार बिहार के विकास के लिए कृत संकल्पित है।

वहीं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है की केंद्र की योजना को लटकाना अटकना भटकना। वो नहीं चाहती है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो बिहार के विकास का संकल्प है। वो सिद्धि तक पहुंच सके। बिहार सरकार के कारण ये एम्स लटका है। लेकिन भारत सरकार संकल्पित है की बिहार के विकास के बिना पूरे राष्ट्र का विकास नहीं हो सकता है। बिहार सरकार को हमलोग विवश करेंगे की भारत सरकार को जमीन की व्यवस्था में वो सहयोग करे। जनता के बीच भ्रम की स्थिति न बनाए।

बताते चले कि एम्स निर्माण को लटकाने भटकाने का आरोप लगाकर दो अक्टूबर से दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाल जी के अनशन पर बैठें है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जलन के कारण ऐसे जमीन बता रहे हैं। जिससे चुनाव से पूर्व एम्स का निर्माण शुरू नहीं हो सके। क्योंकि अगर एम्स का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे तो इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री को जाएगा। इसीलिए राज्य सरकार लोलैंड जमीन एम्स के लिए दे रही है। जो सड़क से 15 से 20 फीट गड्ढा है।

https://22scope.com/vijay-sinha-asked-for-resignation-from-cm-nitish-and-said-will-meet-the-governor/

रवि झा की रिपोर्ट

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...

Patna Ice Cream Food Safety Action: पटना में आइसक्रीम प्रतिष्ठानों पर...

Patna Ice Cream Food Safety Action: बिहार की राजधानी पटना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...

Nashamukt Bihar Abhiyan 2026: आज से शुरू होगा नशामुक्त बिहार अभियान,...

Nashamukt Bihar Abhiyan 2026, पटना: बिहार में युवाओं और आम नागरिकों को शराब, ड्रग्स तथा अन्य प्रकार के नशे से दूर रखने के उद्देश्य...