CSP लूटने की कोशिश, ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ किया पुलिस के हवाले

मुजफ्फरपुर : कुढ़नी थाना क्षेत्र के हाट बाजार के समीप दिनदहाड़े सीएसपी को लूटने एक बाइक पर तीन सवार आए। इस दौरान अपराधियों ने हाथियार का भय दिखाकर लूटने का प्रायस किया। जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों की भीड़ जुटता देखकर खुद को घिरता हुआ देख अपराधी ने ग्रामीण पर फायरिंग किया। जिसमें ग्रामीण बाल-बाल बच गए। जिसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया और मौके से भाग रहे अपराधियों में एक अपराधी को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दिया।

घटना की सूचना पर कुढ़नी थाना की पुलिस मौके पर अपराधी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।जिसके बाद पुलिस आगे जांच में जुटी है। मौके से दो खोखा और एक हथियार बरामद किया है। घायल अपराधी के पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना को लेकर कुढ़नी थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया की सूचना प्राप्त हुई थी कि अपाची बाइक से तीन लुटेरा हथियार लेकर ग्रामीण बैंक के सीएसपी को लूटने का प्रयास कर रहे थे। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों ने अपराधियों में से एक अपराधी को मौके पकड़ा और उसकी पिटाई कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े : सर मैने बड़े भाई की चाकू से हत्या कर दी है, मुझे कीजिए गिरफ्तार 

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...