बिहार के चार सीटों पर मतदान प्रारंभ

186
मतदान को लेकर 11 बजे तक की अपडेट.......
मतदान को लेकर 11 बजे तक की अपडेट.......
Advertisment

पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार सीटों नवादा जमुई औरंगाबाद और गया में शांतिपूर्ण मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Advertisment

गया के रमना रोड स्थित सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है और गया के रमना रोड स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में वसुंधरा मतदान केंद्र बनाया गया है. जहां महिलाओं को ही इस केंद्र पर मतदान कर्मी के रूप में नियुक्त किया गया है यहां पहली बार आई वोटर और बुजुर्ग महिला को डीएम की तरफ से एक प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है,वही इस केंद्र पर पहला और दूसरा वोट देने आई संगीता अग्रवाल और बुजुर्ग महिला ने सत्या देवी ने वोट किया है, इस वसुंधरा केंद्र पर हरियाली को दर्शाया गया साथ यहां बच्चों को खेलने कूदने के लिए भी व्यवस्था किया गया है.

लोकतंत्र में सबसे बड़ी हिस्सेदारी निभाने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर शुक्रवार को मतदान होगा.

तमिलनाडु और उत्तरांखड समेत 10 राज्य ऐसे हैं, जहां 19 अप्रैल को चुनाव खत्म हो जाएगा। नतीजे 4 जून को आएंगे। पहला चरण इसलिए भी बेहद अहम है, क्योंकि इसमें मोदी सरकार के 8 मंत्रियों, दो पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक पूर्व राज्यपाल की सीट पर वोटिंग होनी है.

गठबंधन के लिहाज से देखें तो इस बार भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। जिन 102 सीटों पर मतदान है, उनमें 49 एनडीए और 45 इंडिया गठबंधन के पास हैं। बाकी 8 सीटें अन्य दलों के खाते में हैं, जिनमें दो बसपा की भी हैं.

पहले फेज में कुल 1,625 उम्मीदवार मैदान में होंगे। इनमें 1,491 पुरुष व 134 महिला उम्मीदवार हैं। शुक्रवार को अरुणाचल (60) और सिक्किम (32) में विधानसभा चुनाव की भी वोटिंग होनी है.

Advertisement