पटना: राज्य के कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ ने हर जगह कहर बरपाया हुआ है। हालांकि प्रशासन बहुत अधिक अलर्ट हैं और हर तरह की सुविधाएं लोगों को मुहैया करवा रही है। बाढ़ की स्थिति पर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया है साथ ही उन्होंने तटबंधों की सुरक्षा के लिए भी टीम को चौकस रहने का निर्देश दिया है।
बिहार में बाढ़ की स्थिति पर मंत्री विजय चौधरी ने एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में पानी के बहाव में काफी अंतर आया है। नेपाल में बारिश की संभावना को लेकर हमने बिहार के अधिकारियों को अनुमान लगाने का निर्देश दिया था। इस बार नेपाल में संभावनाओं से अधिक बारिश हुई है जिसकी वजह से नेपाल में भी भीषण बाढ़ की स्थिति है और बिहार में भी भीषण बाढ़ है। पिछला 50 घंटा हमारे विभाग के लिए चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण रहा लेकिन बाढ़ राहत में लगे सभी कर्मियों का कार्य बेहद सराहनीय रहा।
उन्होंने कहा कि गंडक, घाघरा और कोसी-महानंदा में जलस्तर ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नेपाल में भारी बारिश की वजह से कोसी और गंडक बराज से नेपाल की तरफ से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया जिसका असर अब भी दिखाई दे रहा है लेकिन हम लोग चौकस हैं और बाढ़ पीड़ित को हर सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- Nitish बिहार को कर रहे हैं बर्बाद, जगदानंद सिंह ने…
पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट
Flood Flood Flood Flood
Flood


















