पटना के सम्मेलन को लेकर हम पार्टी ने किया बैठक

कैमूर : मोहनिया कैमूर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर की बैठक रविवार को पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु के आवास अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के बगल में हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सुधांशु व संचालन जिला उपाध्यक्ष तारा सुधांशु ने की।इस बैठक में पहुंचे कई प्रखंड अध्यक्ष ने पार्टी की मजबूती व पटना में होने वाले महासम्मेलन पर को सफल बनाने पर अपना अपना विचार को रखा।

तारा सुधांशु ने कहा कि हम पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर 24 दिसंबर को पटना के मिलर स्कूल में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन होगा। जिसको लेकर पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव अविनाश कुमार के द्वारा यह लेटर जारी किया गया की प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष 10 दिसंबर तक जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी पंचायत कमिटी के साथ सभी प्रकोष्ठ का एक बैठक जिला अध्यक्ष के द्वारा किया जाय।

इस बैठक में जुटे कभी कार्यकर्ताओं के द्वारा पटना के महासम्मलेन को सफल बनाने तथा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन के विस्तार, लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी, सदस्यता अभियान चलाने, पार्टी को बूथस्तर पर गठित करने आदि मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मौके पर पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष मनीष कुमार संत, जिला कोषाध्यक्ष किशन कुमार मौर्य, जिला सचिव राजेश कुमार, जिला महामंत्री मनोज कुमार पाठक, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, पुष्पा देवी, अनिल कुमार प्रजापति, दीपक कुमार, जितेन्द्र प्रसाद और बुधन राम समेत कई लोग मौजूद थे।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...