उपेंद्र और संजय के बीच बंद कमरे में मुलाकात, क्या हुई बात?

PATNA: बंद कमरे में उपेंद्र कुशवाहा और संजय जायसवाल के बीच क्या बात हुई. आखिर उपेंद्र कुशवाहा से चुपके से मिलने संजय जासवाल क्यों पहुंचे. यही सवाल अभी राजनीतिक गलियारे में चल रहा है. क्योंकि कल ही उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू से अलग होकर अपनी नई पार्टी का एलान किया है. राष्ट्रीय लोक जनता दल के गठन के बाद ही बीजेपी का संपर्क करना कई सवाल खड़े कर रहा है.

sanjay jaiswal 22Scope News


संजय जयसवाल ने बताया क्यों की है मुलाकात


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने मुलाकात को बताया शिष्टाचार उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात के बाद संजय जायसवाल ने कहा कि ये उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी. अभी बीजेपी में उपेंद्र कुशवाहा को साथ लेने की कोई बात नहीं है. जेडीयू से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा के बारे में बताया कि कोई भी जिसने 1990 से 2005 के लालू यादव के समय को देखा है वो कभी भी उनके बेटे की गुलामी नहीं स्वीकार करेगा.


पहले से ही बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे उपेंद्र कुशवाहा


बता दें कि दिसंबर महीने से ही उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी के संपर्क में थे.

तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि अब बीजेपी में उपेंद्र कुशवाहा

शामिल होंगे. नीतीश कुमार ने भी उन्हें लेकर यह साफ कर दिया था

कि जिसे जाना है वो जाये जेडीयू उन्हें नहीं रोकेगी.

वहीं कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके पर जेडीयू के पोस्टर से भी उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर गायब दिखी.

रिपोर्ट : राजीव कमल

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...