Garhwa: जिले के रंका थाना क्षेत्र के बाहोकुदर गांव निवासी बुधनाथ सिंह (22 वर्ष) की मौत संदिग्ध स्थिति में सोमवार के अहले सुबह सुबह जहरीला पदार्थ के सेवन से हो गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची रंका पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम केलिए गढ़वा भेज दिया है।
Highlights
Garhwa: मृतक की पत्नी ने लगाया यह आरोप
घटना को लेकर रंका पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी ने दिए अपने बयान में कहा है कि रविवार की रात उसके घर में मुर्गा भात सभी को खाने के लिए तैयार किया गया था। उसे उसकी सास से नहीं बनती है। इसलिए उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए मुर्गा से भरे कटोरे में जहरीला पदार्थ डाल कर उसे खिला कर मारना चाहती थी। मगर भोजन परोसने के क्रम में जहरीला पदार्थ मिलाकर रखा मुर्गा और भात उसने अपने बेटे यानि मेरे पति को परोस दिया।
Garhwa: मामले की जांच में जुटी पुलिस
महिला ने बताया कि सभी लोग खाना खा कर सो गए। अचानक सुबह चार बजे मेरे पति बुधनाथ सिंह को पेट में जोरदार दर्द की शिकायत हुई और देखते देखते उनकी मौत हो गई। वहीं मृतक की मां ने बहू पर जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल, रंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए गढ़वा भेज दिया है तथा मामले की पड़ताल कर रही है।
आकाशदीप की रिपोर्ट