WJAI डिजिटल पत्रकारों के अधिकार और गरिमा की एक सशक्त आवाज

पटना : भारत में वेब पत्रकारिता के बढ़ते प्रभाव और बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) एक सशक्त और संगठित मंच के रूप में सामने आया है। पिछले एक दशक में डिजिटल मीडिया और वेब पत्रकारिता ने भारतीय मीडिया जगत में क्रांतिकारी परिवर्तन लाए हैं। खबरों की तेजी, आम जनता तक सीधी पहुंच, वैकल्पिक विमर्श और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय पटल पर लाने में वेब पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। लेकिन इन उपलब्धियों के बावजूद वेब माध्यम में काम कर रहे पत्रकारों को अक्सर मान्यता, सुरक्षा, प्रशिक्षण और संरचनात्मक सहयोग की कमी का सामना करना पड़ता है।

वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का गठन उद्देश्य

ऐसे समय में “वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का गठन इस आवश्यकता की पूर्ति के उद्देश्य से किया गया, ताकि वेब पत्रकारों को एक ऐसा मंच मिल सके जो उनकी आवाज़ बने, उनके अधिकारों की रक्षा करे, और उनके कार्यक्षेत्र को गरिमा, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करे।

MIB से संबद्धता

डब्ल्यूजेएआई ने अपने संघर्ष के बदौलत भारत सरकार की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी के अंतर्गत अपने स्व नियमन इकाई को संबद्ध कराया। डब्ल्यूजेएआई के अंतर्गत वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड ऑथोरिटी को मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन ब्रॉडकास्टिंग से मान्यता मिली। आज देश के कई पोर्टल इसके माध्यम एमआईबी से संबद्ध है।

संगठन की भूमिका

डब्ल्यूजेएआई एक गैर-राजनीतिक, स्वायत्त और राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो विशेष रूप से डिजिटल मीडिया और वेब पत्रकारिता में संलग्न पत्रकारों के हितों की रक्षा और उन्नयन हेतु कार्य करता है। यह संगठन न केवल पत्रकारों की पेशेवर समस्याओं को उठाता है, बल्कि उन्हें नैतिक पत्रकारिता के दायरे में प्रशिक्षित और जागरूक भी करता है। डब्ल्यूजेएआई आज के समय में वेब पत्रकारों के लिए एक सशक्त, भरोसेमंद और संवेदनशील मंच बनकर सामने आया है, जो न केवल पत्रकारों को संगठित करता है, बल्कि उन्हें सम्मान, सुरक्षा और प्रशिक्षण भी देता है। यदि आप वेब पत्रकारिता से जुड़े हैं तो निश्चित तौर पर आपको इस संगठन से जुड़ना चाहिए, ये आपके लिए एक सुनहरा मौका होगा।

सदस्य बनने की योग्यता

वेब पत्रकारिता में गुणवत्ता बरकरार रहे इसलिए संस्था वैसे सदस्यों को हीं जोड़ती है जिनकी न्यूनतम स्नातक डिग्री साथ में कम-से-कम पांच वर्षों का पत्रकारिता अनुभव हो। पत्रकारिता या जनसंचार का कोर्स किए हुए व्यक्ति को प्राथमिकता भी देती है।

संगठन की विशिष्टताएं

यह देश का पहला संगठन है जो पत्रकारों को जोड़ने से पूर्व आचरण प्रमाण पत्र की अनिवार्यता सुनिश्चित करता है, जिससे संगठन में पारदर्शिता और नैतिकता बनी रहे। संगठन समय-समय पर प्रशिक्षण, वेबिनार, कार्यशाला, कानूनी सलाह एवं सुरक्षा सहायता भी उपलब्ध कराता है। डब्ल्यूजेएआई राज्य और जिला स्तर पर इकाइयों के माध्यम से पत्रकारों की समस्याओं का स्थानीय समाधान भी सुनिश्चित करता है। वर्तमान समय में डब्ल्यूजेएआई के 200 से ऊपर सदस्य पूरे देश में हैं और कई राज्यों में इसकी इकाई वेब जर्नलिस्ट्स के हितों के लिए काम कर रही है। फर्जी पत्रकारिता, प्रेस कार्ड के दुरुपयोग और मीडिया में गिरते नैतिक स्तर के खिलाफ संगठन सजगता से लड़ाई लड़ता है।

संगठन से जुड़ना बेहद सरल और पारदर्शी है

1. इच्छुक वेब पत्रकार [ऑनलाइन सदस्यता फॉर्म] भर सकते हैं या संपर्क टीम से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

2. आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षणिक योग्यता, कार्यानुभव, पहचान पत्र और आचरण प्रमाण पत्र साथ में संलग्न करना अनिवार्य है।

3. ये दस्तावेज WJAI के आधिकारिक ईमेल या व्हाट्सएप नंबर पर भेजे जा सकते हैं।

4. दस्तावेजों की जांच एवं अनुमोदन के बाद सदस्यता दी जाती है।

5. शुल्क: 600 रुपए (प्रथम वर्ष) और 100 रुपए (हर आगामी वर्ष का नवीनीकरण शुल्क) निर्धारित है।

यह भी पढ़े : भारत पाक तनाव के बीच MIB द्वारा जारी गाइडलाइन्स का WJAI ने किया स्वागत, संस्था ने कहा…

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: KISS के बच्चों से मिलीं साध्वी ऋतम्भरा,...

Sadhvi Ritambhara KISS Visit: प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु साध्वी ऋतम्भरा ने मंगलवार को KIIT और KISS विश्वविद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने...

Jharkhand High Court: बिना अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि पहली पत्नी के रहते बिना सरकारी अनुमति दूसरी शादी करने वाले कर्मचारी की दूसरी पत्नी अनुकंपा नियुक्ति का दावा...

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर वोटर लिस्ट में तीन अफगानी नागरिकों के...

झारखंड के जमशेदपुर में SIR के दौरान वोटर लिस्ट में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम मिले। पासपोर्ट जांच में विदेशी नागरिकता की पुष्टि...