आपसी पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आपसी पारिवारिक कलह से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली गांव का है। घटना की सूचना मिलते ही नानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया गया है।

कोइली वार्ड संख्या-13 निवासी प्रकाश रॉय के पुत्र राजू कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी

मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी पुत्री पूजा की शादी नानपुर थाना क्षेत्र के कोइली वार्ड संख्या-13 निवासी प्रकाश रॉय के पुत्र राजू कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। बुधवार की रात उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि पूजा मृत अवस्था में पड़ी थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

आपसी पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
आपसी पारिवारिक कलह से परेशान नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

यह भी पढ़े : कतीरा ओवर ब्रिज पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

अमित कुमार की रिपोर्ट

बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही, भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली...

2 बाइक की आमने-सामने टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

बेतिया : पश्चिमी चंपारण के लौरिया-कैथवलिया मुख्य सड़क पर दुबौलिया कुटी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों बाइक चालक...

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...