Advertisment

एनएच 28 पर मजदूर की गोली मारकर हत्या

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र में मनार बरजी के समीप एनएच 28 पर साईकिल सवार  मजदूर की बाईक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घंटो एनएच 28 को जाम रखा। जिस कारण एनएच के दोनो लेन पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया।

बताया जाता है कि मेहसी थाना क्षेत्र के कोठिया हरिराम गांव का रहने वाला सिकंदर राय रेलवे रैक प्वाईंट पर मजदूरी करता था। वह साइकिल से मेहसी जा रहा था, इसी दौरान मनार बरजी के पास बाइक सवार अपराधियों ने सिकंदर राय की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने सिकंदर राय के सर में गोली मारी है। जिस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले सिकंदर को उसके चचेरे भाई ने जान से मारने की धमकी दी थी।प रिजनों ने अपने पट्टीदार के पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक सिकंदर राय के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...