सीयूजे में हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूपण लेखन पर कार्यशाला का आयोजन

रांची. आज झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के राजभाषा प्रकोष्ठ द्वारा “हिंदी टिप्पण एवं प्रारूपण” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अब्दुल हलीम, उपकुलसचिव, झारखण्ड केंद्रीय विश्वविद्यालय, उपस्थित रहे।

सीयूजे में कार्यशाला का आयोजन

उन्होंने टिप्पण तथा प्रारूपण की उचित विधियों पर बात की। कार्यालयी कार्यवाही में टिप्पण और प्रारूपण बहुत महत्वपूर्ण है, इनके उचित और संपूर्ण न होने पर कार्य बाधित हो सकता है। उन्होंने पत्र, अर्धशासकीय पत्रों, और अन्य संचार माध्यमों जैसे सूचना, विज्ञापन और परिपत्र आदि का प्रारूप स्पष्ट किया।

कार्यक्रम के सह-संरक्षक केके राव कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभगियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यशाला से कार्यालयी हिंदी में कैसे काम काम किया जाए, काफी कुछ सीखने को मिलेगा। कार्यक्रम प्रभारी हिंदी अधिकारी उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी के कुशल संचालन में संपन्न हुआ।

धन्यवाद ज्ञापन नफ़ीस अहमद खान, सहायक कुलसचिव ने किया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अनेक प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीगण के अलावा हिन्दी के विद्यार्थी तथा शोधार्थीगण मौजूद थे।

NEET Re-Exam Scam: लखीसराय में बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध, मेडिकल छात्रों...

बिहार के लखीसराय में री-नीट परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी गिरोह का बड़ा खुलासा। बायोमीट्रिक सिस्टम में सेंध लगाकर मेडिकल छात्रों को परीक्षा केंद्र...

Jharkhand Health Alert: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, MGM Hospital...

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित 20 बच्चों का इलाज चल रहा है। पांच बच्चों की हालत गंभीर है। पोटका में...

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...