येलो अलर्ट जारी,तैयारी के साथ निकले घर से…….

रांची: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में हुए बदलाव को लेकर मौसम केंद्र ने बेलो अलर्ट जारी कर दिया है. 12 से 14 फरवरी तक कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात हो सकता है.

12 फरवरी को सबसे अधिक असर पलामू प्रमंडल में पड़ सकता है. 13 और 14 फरवरी को पूरे राज्य में धीरे-धीरे इसका असर दिख सकता है. 14 के बाद भी मौसम बदला रह सकता है. हल्की बारिश भी हो सकती है.

इस दौरान अधिकतम तापमान गिरने तथा न्यूनतम तापमान चढ़ने का अनुमान है. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा.

इधर, शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेसि से कम रहा. पलामू का न्यूनतम तापमान भी सात डिग्री सेसि के करीब रहा. मैक्लुस्कीगंज व आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट रही.

नावाडीह में शनिवार सुबह लगभग 6:00 बजे न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. ठंडी हवा चलने से सुबह व शाम के वक्त कनकनी महसूस की जा रही है. वहीं दिन में कड़ी धूप से थोड़ी राहत मिली है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Agriculture Development 2030: कृषि से लेकर उच्च शिक्षा तक बिहार...

Bihar Agriculture Development 2030: बिहार के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता...

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...