Bokaro में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, गंभीर, इस विवाद में…

Bokaro : बोकारो में जमीन विवाद में एक युवक को अपने ही परिवार के लोगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी युवक का नाम सिकंदर अंसारी बताया जा रहा है उसके जांघ मे गोली लगी है। आनन-फानन में सिकंदर को इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया गया है। घटना बालीडीह थाना क्षेत्र के झोपरो बस्ती की बताई जा रही है।

Bokaro : पुस्तैनी जमीन को लेकर चल रहा है विवाद

जख्मी के पिता जैनुल अंसारी ने बताया कि पुस्तैनी जमीन को लेकर परिवार के लोगों के साथ विवाद चल रहा था। कोर्ट से डिग्री भी मिला हुआ है, लेकिन गोली चलाने वाले लोगों ने फैसला को मानने से इंकार कर दिया। आज पुनः पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें मेरा बेटा अपनी मां के साथ जा रहा था।

ये भी पढ़ें- Bokaro : चोरी के सामान के साथ मुख्य सरगना गिरफ्तार, हनुमान मंदिर में… 

इसी दौरान रास्ते में सिकंदर अंसारी को हत्या करने के नियत से गोली मार दी गई। इधर बालिडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि इस मामले में जख्मी का ब्यान दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गांव में पंचायत बुलाई गई थी तभी गांव के तालाब के समीप उसे गोली मारकर जख्मी किया गया है। इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बताया गया है।

बोकारो से चुमन की रिपोर्ट—–

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...