आरा में दो बाइक भिड़ंत में दो युवक की मौत, तीन जख्मी

आरा: आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर बक्सर के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक ने इलाज के लिए आरा सदर एवं दूसरे ने बक्सर सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

BJP ने काटा अश्विनी चौबे का टिकट, गिरिराज फिर ठोकेंगे बेगूसराय से ताल, BJP ने जारी की सूची, देखें

सभी ज़ख्मियों का बक्सर के अलग-अलग अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतकों में आरा के पीरो थाना क्षेत्र के जितौरा गांव निवासी रामचंद्र कुमार का 18 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार वर्मा एवं दूसरा बक्सर जिला का एक अन्य युवक शामिल है।

लालू-तेजस्वी दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग पर कर सकते हैं नेताओं से मुलाकात

ज़ख्मियों में एक बाइक पर सवार इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहा गांव निवासी ईश्वर प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र व मृतक कृष्णा कुमार वर्मा का मौसेरा भाई सोनू कुमार व बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी उसका 18 वर्षीय दोस्त विजय कुमार एवं उसी जिला के दूसरे बाइक पर सवार एक अन्य युवक शामिल है।

आरा से नेहा की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...