फूस के घर में आग लगने से 5 लोग झुलसे, एक बच्ची की मौत

गोपालगंज : गोपालगंज में फूस के घर में आग लगने जहां पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं आठ साल की मासूम बच्ची की जलकर मौत हो गई। घटना कटेया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-10 की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कटेया के नगर पंचायत वार्ड नंबर-10 में उपेंद्र राम के घर में अचानक आग लगने से घर में सो रही आठ साल की मासूम बच्ची काजल कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उपेंद्र राम की पत्नी ललिता देवी, मासूम गोलू कुमार और एक बच्ची आरूषी कुमारी गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें कटेया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी पीड़ितों को गोरखपुर रेफर कर दिया। आग लगाने की वजह से पीड़ित परिवार के घर में रखा पूरा सामान, रूपए, पैसे, कपड़े और गहने सब कुछ जलकर राख हो गए है। हालांकि यह आग कैसे लगी है। इसका पता नहीं चल सका है। इस घटना की सूचना मिलते ही कटेया के बीडीओ और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद करने का आश्वासन दिया है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के 20 अभ्यर्थियों की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा से जुड़ी याचिका पर जेएसएससी को 20 अभ्यर्थियों की सीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई...