सुधाकर सिंह के तीखे बयानों से तिलमिलाया जदयू

‘शिखंडी’ वाले बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

पटना : बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद विधायक सुधाकर सिंह के लगातार नीतीश सरकार विरोधी बयान के बाद जदयू तिलमिला गया है. जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सुधाकर सिंह के दिए गये ‘शिखंडी’ वाले बयान पर सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने फेसबुक पर

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को टैग कर लिखा कि जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने विधायक के बयान को. उन्हें बताईए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है.

वे उस शख्सियत को ‘शिखंडी’ कह रहें हैं, जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की ‘मर्दानगी’ दिखाई थी. वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे.

upendra kushwaha1 22Scope News

करोड़ों जनता और कार्यकर्ताओं की भावना को पहुंची चोट

उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से प्रदेश की लाखों-करोड़ों जनता एवं वर्तमान जद (यू.) और तत्कालीन समता पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं की भावना को चोट पहुंची है, जिन्होंने उस दौर में नीतीश कुमार का साथ दिया और कुर्बानी दी.

सुधाकर सिंह के बयानों पर लगाएं रोक- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को बताईए, कम से कम बिहार को उस खौफनाक मंजर से बाहर निकालने जैसे मर्दानगी भरे कार्यों के लिए तो‌ नीतीश कुमार को बिहार का इतिहास निश्चित ही याद करेगा. अब आप ही बताइए, अबतक जनता के आशिर्वाद से राज्य में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड कायम करने वाले इतने बड़े नेता को कोई ‘नाईट गॉर्ड’ कहे. यह बिहार की समस्त जनता का अपमान नहीं तो और क्या है ?

ऐसे बयानों पर जितनी जल्दी रोक लगे उतना अच्छा होगा. गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी.

नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साधते रहें हैं सुधाकर सिंह

बता दें कि राजद विधायक सुधाकर सिंह जब से मंत्री पद से इस्तीफा दिया है तब से लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं. वे हर मुद्दे पर अपने ही सरकार को घेरते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ भी बयान देने से नहीं चुकते, लगातार उनके खिलाफ बोलते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए ‘शिखंडी’ तक कह दिया था और बोले थे नीतीश कुमार सिर्फ दो महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...