जानिये उपेंद्र कुशवाहा पर क्या बोले बिहार कांग्रेस

मदरसों पर ही क्यों आरएसएस के सरस्वती शिक्षा मंदिर पर क्यों नहीं उठ रहे सवाल

पटना : जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच चल रहे बयानबाजी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा कहीं नहीं जाएंगे, यह मुझे भरोसा है. आरसीपी सिंह के बयान पर अखिलेश सिंह ने कहा कि वे जो बोल रहे हैं उनकी नौकरी खत्म हो चुकी है. इसलिए यह बयान दे रहे हैं.

उपेंद्र कुशवाहा: शिक्षा को धर्म से जोड़ने का काम सही नहीं

बीजेपी के द्वारा मदरसों पर सवाल उठाने पर अखिलेश सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मदरसों पर ही क्यों सवाल उठ रहे हैं. आरएसएस के सरस्वती शिक्षा मंदिर पर क्यों नहीं. शिक्षा को धर्म से जोड़ने का काम सही नहीं है. अखिलेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे. 2 सीटें और हमें मिलेगी, यह मुझे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया है.

वहीं बक्सर के चौसा किसानों के मामले को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले पर 3 सदस्य टीम जांच के लिए बनाई थी, टीम की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर किसानों को मुआवजा देने की बात करेंगे.

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की दूरी 350 किलोमीटर पूरी

दरअसल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं कार्यकारी अध्यक्ष महाराष्ट्र कांग्रेस चरण सिंह सापरा पटना स्थित बिहार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. सापरा के साथ बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे. कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा 350 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है, दो और चरणों में कांग्रेस की यह बिहार में भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो जाएगी. बिहार में इस यात्रा को लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है.

sapra 22Scope News

उपेंद्र कुशवाहा: 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत- सापरा

बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चरण सिंह सापरा ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत होने जा रही है जिसको लेकर 26 राज्यों में जनता के बीच कांग्रेस जाएगी. इस यात्रा का उद्देश्य बेरोजगारी और महंगाई से देश को मुक्ति दिलाना है, देश की मौजूदा सरकार किसान और युवाओं से धोखा कर रही है. भारत के सीमा पर चीन का दखल हो रहा है और प्रधानमंत्री कह रहे हैं सब ठीक है. उन्होंने कहा कि तमाम विषयों को लेकर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा होगी. 26 जनवरी से लेकर 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम चलेगा.

रिपोर्ट: प्रणव राज

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...

Gumla RO Water Plant: मरीजों को जिस पानी को बताया जा...

Gumla RO Water Plant: सदर अस्पताल परिसर में संचालित सृष्टि प्राण प्रवाह आरओ वॉटर प्लांट को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। अस्पताल में इलाज...