उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, छह पुलिसकर्मी घायल

GAYA: गया शराब की सूचना पर शेरघाटी थाना क्षेत्र के नीमा गांव में छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. इस हमले में उत्पाद विभाग के 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए. जबकि वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया. पुलिसकर्मियों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद शेरघाटी, चेरकी, बोधगया और अन्य थाना दल-बल के साथ दुबारा घटनास्थल पहुंचे, जहां से क्षतिग्रस्त गाड़ी को लाया गया और सभी घायल व्यक्तियों को मगध मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया.

gaya 2 1 22Scope News

उत्पाद विभाग: छापामारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार करने के बाद हुआ पथराव

इस संबंध में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के नीमा गांव में शराब उत्पादन करने और बेचने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद टीम के साथ उस गांव में छापामारी करने गए. छापामारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. पुलिस पर लगभग 2 से 3 सौ लोगों ने पथराव किया. जिससे वाहन का शीशा टूट गया.

घायल पुलिसकर्मी को किया गया अस्पताल में भर्ती

इस दौरान 5 से 6 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसके अलावा दो से तीन जवान मामूली रूप से घायल हैं.

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं.

शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. हमला करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: आशीष

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...