दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबियत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

RANCHI: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तबियत अचानक बिगड़ी. उन्हें आनन फानन में ओरमांझी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया. संबंधी परेशानी के बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता में भर्ती कराया गया. उनका इलाज नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अमित कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है.

cm shibu 2 22Scope News


जेएमएम प्रवक्ता सुप्रीयो भट्टाचार्य ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.
डॉक्टरों की टीम चिकित्सकीय जांच में जुटी हुई है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड कराया है. इसके बाद स्थिति की गंभीरता को देखते आगे इलाज किया जाएगा.

तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं शिबू सोरेन

करीब 80 साल के शिबू सोरेन तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं. फिलहाल उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम हैं. दिशोम गुरु हाल में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद और पाकुड़ पहुंचे थे. जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया था. उन्होंने लोगों से शिक्षा पर जोर देने की अपील की थी. यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए शिक्षा और कृषि में सुधार की बात की थी.


क्या कहते हैं डॉक्टर

dr amit 1 22Scope News

वही डॉक्टर ने मीडिया से बातचीत कर कहा कि शिबू सोरेन की तबीयत सुबह से ही नासाज चल रही थी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ऑक्सीजन सपोर्ट देने के बाद शिबू सोरेन की तबियत स्टेबल है. डॉक्टरों ने रूटीन चेकअप के साथ CT chest कराया जिसमें पानी भरा था. जिसके किए उन्हें एंटीबायोटिक दिया जा रहा है. फ़िलहाल उनकी तबियत स्थिर है.

रिपोर्ट : करिश्मा

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...