रांची: मानसून ने नर्धारित तिथि से सात दिन के विलंब साथ गुरुवार को केरल में दस्तक । मौसम विभाग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केरल के ज्यादातर हस्सों तथा दक्षिण तमिलनाडु में मानसूनी बारिश दर्ज की गई है।

अगले :4 घंटों में मानसून के पूर्वोत्तर में भी स्तक देने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, झारखंड में यह 18-19 जून क पहुंच सकता है। तेज रफ्तार से जगी उम्मीद मौसम विभाग ने कहा कि जिस रफ्तार से मानसून केरल में दस्तक दी है, वह देश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत हैं।
हालांकि, अगले एक सप्ताह में बनने वाली स्थितियां मानसून की प्रगति तय करेंगी। विभाग का कहना है कि केरल में मानसून के देरी से उत्तर भारत में उसके पहुंचने से सीधा संबंध नहीं है।

विभाग के अनुसार मानसून अब दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।
आईएमडी ने कहा है कि झारखंड में 12 जून से प्री-मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। राज्य के उत्तरी पूर्वी और मध्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
हालांकि, अभी कुछ दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इधर, रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज से रांची का पारा करीब दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच जाएगा।
लू चलने से दिन का तापमान तो बढ़ेगा ही, रात का तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जब तक मानसूनी बारिश नहीं होगी, तब तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि अगर लोकल सिस्टम बनने से हल्की बारिश होती भी है तो भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

















