झारखंड में 12 जून से प्री-मानसूनी बारिश शुरू

रांची: मानसून ने नर्धारित तिथि से सात दिन के विलंब साथ गुरुवार को केरल में दस्तक । मौसम विभाग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि केरल के ज्यादातर हस्सों तथा दक्षिण तमिलनाडु में मानसूनी बारिश दर्ज की गई है।

झारखंड में 12 जून से प्री-मानसूनी बारिश शुरू

अगले :4 घंटों में मानसून के पूर्वोत्तर में भी स्तक देने के आसार हैं। विभाग के अनुसार, झारखंड में यह 18-19 जून क पहुंच सकता है। तेज रफ्तार से जगी उम्मीद  मौसम विभाग ने कहा कि जिस रफ्तार से मानसून केरल में दस्तक दी है, वह देश के अन्य हिस्सों में मानसून के पहुंचने के अच्छे संकेत हैं।

हालांकि, अगले एक सप्ताह में बनने वाली स्थितियां मानसून की प्रगति तय करेंगी। विभाग का कहना है कि केरल में मानसून के देरी से उत्तर भारत में उसके पहुंचने से सीधा संबंध नहीं है।

153 22Scope News

विभाग के अनुसार मानसून अब दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप, दक्षिण तमिलनाडु, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी ने कहा है कि झारखंड में 12 जून से प्री-मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। राज्य के उत्तरी पूर्वी और मध्य भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

हालांकि, अभी कुछ दिनों तक राज्य में भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। इधर, रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज से रांची का पारा करीब दो डिग्री बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच जाएगा।

लू चलने से दिन का तापमान तो बढ़ेगा ही, रात का तापमान भी 30 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। जब तक मानसूनी बारिश नहीं होगी, तब तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि अगर लोकल सिस्टम बनने से हल्की बारिश होती भी है तो भी तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...