पटना में गंगा किनारे शौच करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

पटना सिटी : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के पटना सिटी से आ रही है जहां शव यात्रा में गए युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मामला खाजेकलां थाना क्षेत्र के खाजेकलां गंगा घाट किनारे के पास की है। बता दें कि युवक का नाम संतोष चौधरी उर्फ कलम्पु बताया जा रहा है। वहीं संतोष चौधरी उर्फ कलमपु गंगा किनारे शौच करने के लिए गया था। जिसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने उसे बैक टू बैक उसके शरीर में कई गोलिया दाग दी है जिसके बाद अपराधी मौके वारदात से फरार हो गए हैं।

हालांकि युवक को इलाज हेतु एनएमसीएच अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौके वारदात की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी जा चुकी है। जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि जिस युवक को गोली मारी गई है वह आलमगंज थाना क्षेत्र के पटनदेवी गडहा का रहने वाला बताया जा रहा है। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि अपराधियों ने इस युवक को गोली क्यों मारी है यह तो जांच के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...