यशोदा देवी को डुमरी उपचुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार बनाया गया!

 रांची: 5 सितंबर को आयोजित होने वाले डुमरी विधानसभा उपचुनाव पर बीजेपी कार्यालय में एनडीए की एक बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में आजसू की ओर से यशोदा देवी को डुमरी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

2019 में आये विधानसभा चुनाव में, यशोदा देवी को 36,840 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप कुमार साहू को 36,013 वोट मिले थे।

डुमरी उपचुनाव के संदर्भ में, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में एनडीए ने बैठक बुलाई थी, जिसमें बीजेपी के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, और अन्य नेता शामिल थे।

इस महत्वपूर्ण बैठक में बीजेपी से अमर बाउरी, लुईस मरांडी, अमित मंडल, जेपी भाई पटेल, बीजेपी प्रदेश और महानगर के पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि आजसू से सुप्रीमो सुदेश महतो के साथ चंद्रप्रकाश चौधरी और लंबोदर महतो भी उपस्थित थे।

 

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...