श्रावणी मेला 2023 में कुल 54 लाख कांवड़ियों ने किया बाबा बैधनाथ को जलार्पण

देवघर: श्रावणी मेला 2023 का बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ अरघा हटाकर स्पर्श पूजा शुरू करते हुए विधिवत इस मेले का समापन किया गया ।

हालांकि इस वर्ष यह मेला पूरे 2 महीने तक का था इसकारन जिला प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को पूरे 2 महीने तक रखना पड़ा ।

इन दो महीना के दौरान कुल 54 लाख कांवड़ियों ने बाबा बैजनाथ की पूजा अर्चना की है इस बात की जानकारी देवघर उपयुक्त विशाल सागर ने प्रेस वार्ता कर दी ।

उन्होंने कहा कि इस दौरान केवल बाबा मंदिर को विभिन्न स्रोतों से 6 करोड़ 44 लाख रुपए की नगद आय हुई है , साथ ही इस मेले के दौरान कुल राजस्व 13 करोड़ 60 लाख रुपए का संचय हुआ है जिसमें 11 करोड़ की राशि स्टेट जीएसटी का है । साथ ही बाबा मंदिर में शीघ् दर्शनम् कूपन के माध्यम से भी 4 करोड़ की आय हुई है ।

उपयुक्तत ने इस मेले की सफलता पूर्वक समापन पर मिले ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मी एवं शहर के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही इस मेले का सफल संचालन हुआ है ।

साथ ही उन्होंने कहा कि भादों में स्पर्श पूजा शुरू होने पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ती है इसलिए भादो के दौरान भी रूट लाइन और मेला क्षेत्र में मुकम्मल व्यवस्थाएं
रहेगी ।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...