Commercial Advertisment

रंग लाया जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस का प्रयास, मजदूरों को दिलाया लगभग तीन लाख की प्रोत्साहन राशि

रामगढ़ः जिला नगर परिषद में कार्यरत सफाई कर्मियों और मजदूरों के कोरोना काल का बकाया प्रोत्साहन राशि लगभग दो सालों से नहीं मिल पा रहा था. मजदूरों ने अपने स्तर से कई राजनीतिक दलों के नेताओं से संपर्क किया. नगर परिषद से उनका बकाया प्रोत्साहन राशि दिलवाने का आग्रह किया, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी. अंत में सभी सफाई कर्मी और मजदूरों ने इस विषय को रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं अखिल भारतीय मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस को बताया और बकाया प्रोत्साहन राशि दिलवाने का आग्रह किया.

बकाया प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त मजदूरों के खातों में ट्रांसफर करवाई

सफाईकर्मियों और मजदूरों के इस विषय को गंभीरता से लेते हुए धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मोहम्मद जावेद हुसैन से मुलाकात कर जल्द से जल्द कर्मियों के बकाया प्रोत्साहन राशि दिलाने की लिखित मांग की थी. धनंजय कुमार पुटूस की मांग को जायज मानते हुए एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी ने सकारात्मक पहल करते हुए बकाया प्रोत्साहन राशि की दूसरी किश्त मजदूरों के खातों में ट्रांसफर करवा दिया. प्रोत्साहन राशि मिलने पर नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने धनंजय कुमार पुटूस के कार्यालय पहुंच कर उन्हें माला पहनाई और मिठाई खिला कर उनको धन्यवाद दिया. साथ ही आभार व्यक्त किया.

मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमलोग आवाज उठाते रहेंगे

धनंजय कुमार पुटूस ने कहा की नगर परिषद के सफाईकर्मियों और मजदूरों ने कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोगों की सेवा की है. उनके बकाए प्रोत्साहन राशि को दिलवाने के लिए हमलोग प्रयासरत थे. अब सभी मजदूरों के खातों में लगभग तीन लाख रुपया प्रोत्साहन राशि पहुंच गया है. जिससे सभी कर्मी खुश हैं. आगे भी मजदूरों के हक और अधिकार के लिए हमलोग आवाज उठाते रहेंगे.

रिपोर्ट: करमजीत सिंह जग्गी

 

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...