Commercial Advertisment

हत्या को अंजाम देने जा रहे अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुरः बर्मा माइंस में स्टार टाॅकीज के पास पुलिस ने एक शातिर अपराधी भानु मांझी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने भानु के पास से एक लोडेच पिस्टल और चोरी की बाइक बरामद की है. भानु पर जिले के अलग अलग थानों में 11 मामले दर्ज है. वहीं बोकारो में भी एक हत्या का मामला दर्ज है. वह कदमा थाना क्षेत्र के एक आर्म्स एक्ट मामले फरार चल रहा था.

प्रभारी एएसपी सिटी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हथियार लेकर किसी की हत्या को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे. पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग लगाया. इसी बीच एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए. पुलिस को देख दो युवक मौके से फरार होने लगे. लेकिन एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा. तलाशी के दौरान उसके पास से एक हथियार बरामद किया गाय.

पूछताछ में भानु ने बताया कि वह मई माह में ही जेल से बाहर आया है और अपने एक प्रतिद्वंदी की हत्या करने के उद्देश्य से घूम रहा है. उसने अपने दो साथियों से चोरी की बाइक ली. जिसके बदले पांच हजार रूपए दिए. पुलिस ने भानु को जेल भेज दिया.

रिपोर्टः लाला जबीन

 

WhatsApp New Features: अब ग्रुप में नहीं खोएंगे जरूरी मैसेज, बिना...

WhatsApp ने ग्रुप चैट को आसान बनाने के लिए नए फीचर्स जोड़े हैं। अब जरूरी मैसेज अनिश्चित समय तक पिन कर सकेंगे। नए सदस्यों...

Jharkhand SIR 2026: 4 नवंबर को सभी बूथों पर BLO-BLA की...

झारखंड में SIR प्रक्रिया के तहत 4 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर BLO और BLA-2 की बैठक होगी। 1 से 12 नवंबर तक...

November 2026 Festivals Calendar: नवंबर में धनतेरस, दिवाली से छठ और...

नवंबर 2026 में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देव दीपावली और गुरु नानक जयंती समेत कई प्रमुख त्योहार मनाये जाएंगे। जानें...