डीसी की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक

रांची: दुर्गापूजा को लेकर जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा,सदर एसडीओ दीपक दुबे समेत पुलिस पदाधिकारी,सीओ और दुर्गा पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगामी दुर्गापूजा मनाने की बात कही गयी।

पूजा और शांति समिति के लोगों ने दुर्गापूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी बातें रखी। समिति के सदस्यों द्वारा साफ-सफाई, जलापूर्ति, निर्बाध बिजली आपूर्ति, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा के समय ड्रॉप गेट की व्यवस्था का अवलोकन करने समेत कई बातें रखी गयी।

महानगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ अजित सहाय, महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष जय सिंह यादव साहित अकीलुर्रहमान, राजीव रंजन मिश्रा, असलम परवेज़, परमजीत सिंह, मोहम्मद इस्लाम समेत अन्य सदस्यों ने अपनी-अपनी बातें रखीं।

डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि बैठक में आये सभी सुझावों पर अमल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी बिन्दुओं को नोट डाउन कर लिया गया है।सारी प्रशासनिक तैयारियों को अच्छे तरीके से संपन्न कराया जायेगा।

वहीं बैठक में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी छोटी बात को बड़ा न बनने दें।फौरन पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दें। उन्होंने बताया कि पूजा पंडालों के आसपास मनचलों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

साथ ही विधि-व्वयस्था संधारण के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।साथ ही सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ फोटो, वीडियो और पोस्ट की जानकारी पुलिस को दें।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की शिकायत के लिए मोबाइल नंबर जारी किया जायेगा। शांति समिति के साथ जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को उपलब्ध करायें ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...