BJP कार्यालय में मिलन समारोह, गणमान्य शख्सियतों ने हजारों समर्थक के साथ ली पार्टी की सदस्यता

पटना : बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज यानी सोमवार को आयोजित मिलन समारोह में सीवान के कई गणमान्य शख्सियतों ने अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने स्वागत किया। इस समारोह को संबोधित करते हुए चौधरी ने भाजपा में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि लव कुश समाज ने ताकत देकर नीतीश कुमार को नेता बनाया और फिर भाजपा ने समर्थन देकर एक, दो बार नहीं पांच बार मुख्यमंत्री बनाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि आज भले ही भ्रम फैलाया जा रहा हो कि भाजपा आरक्षण का विरोध करती है, लेकिन हकीकत है कि भाजपा जब-जब सत्ता में रही तब आरक्षण का समर्थन देने का काम किया। आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पिंटू कुशवाहा, राहुल सिंह कुशवाहा, नीतीश कुमार, धनिल कुशवाहा, सुरेश कुमार कुशवाहा, रॉकी कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, अमर कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, उमाशंकर कुशवाहा, भुवली भगत, कृष्णा भगत, मनोज कुशवाहा और रविंद्र कुशवाहा प्रमुख रहे।

चौधरी ने पार्टी में आए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से भाजपा मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को कभी अतिपिछड़ों की आवाज बनाकर जनसंघ ने सीएम बनाया। आज लालू प्रसाद बड़ी बड़ी बात करते हैं, लेकिन इन्हें भी भाजपा ने समर्थन देकर पहली बार सीएम बनाया। उन्होंने कहा कि 2005 में जब बिहार की जनता ने एनडीए की नई सरकार बनाई तब पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया गया। 1952 में जब दलितों , आदिवासियों को आरक्षण दिया गया था तब भी संविधान सभा में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे।

चौधरी ने जोर देकर कहा कि जब मंडल कमीशन की बात आई तब भी भाजपा ने बीपी सिंह सरकार को ताकत दी। उस समय कांग्रेस गाली दे रही थी। जब बिहार में कर्पूरी सरकार में पिछड़ों को आरक्षण दिया गया तब भी भाजपा साथ थी। उन्होंने कहा कि कल प्रदेश जातीय सर्वे की रिपोर्ट जारी होनी है। हमलोगों ने इस पर सदन में चर्चा कराने के लिए सरकार को कहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह सर्वे भी तब कराने का निर्णय हुआ था, जब भाजपा सरकार में थी। हालांकि बाद में नीतीश कुमार ने तुष्टिकरण कर इसमें घोटाला किया और कई जातियों की आबादी को गणना में गलत करने का काम किया गया। भाजपा नेता ने प्रदेश की सभी जातियों से खुद की जाति की गणना करने की अपील करते हुए कहा कि अपनी जाति की गणना करने का सबको हक है।

चौधरी ने पार्टी में आए लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि हमलोग सम्राट अशोक के वंशज हैं, जिन्होंने अखंड भारत का सपना देखा था। यही सपना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था। आज उन्हीं के सपने को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी में आए लोगों को स्पष्ट कहा कि बिहार में 2024 में 40 की 40 सीटों पर तथा 2025 में पूरे बिहार में कमल खिले यही संकल्प लेकर आप अपने क्षेत्र लौटें। इस मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय भी उपस्थित रहे।

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...

Ranchi Train Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी।Ranchi...

Jharkhand High Court: शादी के बाद भी बेटी का अनुकंपा नियुक्ति...

 झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि शादी के बाद बेटी का अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार खत्म नहीं होता। सीएमपीएफओ को आठ सप्ताह में नियुक्ति देने...