हड्डी कंपा देने वाली ठंड, राजधानी रांची का पारा 4 डिग्री पहुंचा

रांचीः झारखंड में सर्दी और भी ज्यादा कंपाने वाली है। राज्य का पारा दिन पर दिन घटता ही जा रहा है। राजधानी रांची के पारा भी बहुत ही कम हो गया है।

राज्यभर में सबसे ठंडी जगह राजधानी रांची का कांके रहा जहां का न्यूनतन पारा 4 डिग्री चला गया है। जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

रात में बढ़ गई है कनकनी

रात में ठंडी हवाओं के साथ कनकनी भी बढ़ गई है। जिसके कारण सुबह और रात में कड़ाके की ठंड भी पड़ रही है। आने वाले दिन में ठंड के साथ कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- राज्य सरकार बालू चोर है, राज्य सरकार पत्थर चोर है- अन्नपूर्णा देवी

रांची के साथ ही राज्य के अन्य जगहों पर ठंड का कहर बढ़ गया है। ज्यादातर जगहों का पारा 2 डिग्री से भी कम चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड का कहर कायम रहेगा। सोमवार से आंशिक बादल छाने की भी आशंका जताई जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img