ललन सिंह के इस्तीफे पर मंत्री विजय चौधरी ने दी सफाई, कहा- पार्टी को सूचना नहीं

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की इस्तीफे की खबर पर बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि खबर आपको मिल रही है। पार्टी को सूचना नहीं है। मुझे सूचना नहीं मिली है। अटकलों को आपलोग ही पैदा करते हैं।

मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है। बैठक काफी दिनों से लंबित था। इसलिए आयोजन करने का फैसला लिया गया है।लोकसभा चुनाव के सामने को देखते हुए बैठक लाजिमी है। चुनाव में क्या रणनीति होगी इस पर आगे बात की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन में काफी पार्टी है। सीटों के शेयरिंग के लिए बैठक हो रही है। ललन सिंह के इस्तीफे की बात में सच्चाई नहीं है। सुशील मोदी जदयू की बात इसलिए करते हैं क्योंकि उनको अपने दल में कोई नहीं पुछता है। इसलिए उनका मन भटक रहा है। जदयू में कोई अंदरूनी कलह नहीं है। हम जो बोल रहे है वही सही है। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला जल्द सुलझा लिया जाएगा।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...