Commercial Advertisment

अल्पसंख्यक समुदाय के 4 दर्जन लोग भाजपा में शामिल, कहा- मोदी सरकार दिला रही मुसलमानों को हक

गया : गया में अल्पसंख्यक समुदाय के चार दर्जन लोग भाजपा में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार प्रदेश के अध्यक्ष कमरूज्जमा अंसारी के नेतृत्व में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने वाले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार मुसलमान को उनका हक दिला रही है। गया शहर के अलीगंज मोहल्ले में मुस्लिम समुदाय के चार दर्जन लोग प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कमरुज्जमा अंसारी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन्होंने पीएम मोदी और भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कमरुज्जमा अंसारी ने कहा कि आज तक कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों ने मुसलमान को भाजपा का डर दिखाकर वोट लेकर छलने का काम किया है। मुसलमान की तरक्की उनके शासन में नहीं हो रही है। बिहार की ही बात करें तो अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की स्थिति बेहद खराब है। आज भी ये छोटे मोटे दर्जी हैं, तो कोई टायर का पंक्चर बनाने को ही विवश है। बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों में अशिक्षा है। किंतु अब भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में दिखा है कि मुसलमानों को उनका हक मिल रहा है और उनका विकास भी हो रहा है। इसे देखते हुए मुझे कई जिलों से बुलावा आ रहा है कि मुस्लिम समुदाय के काफी संख्या में लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं।

इसी क्रम में वे गुरुवार को गया शहर के अलीगंज पहुंचे, जहां चार दर्जन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और मोदी और भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से सैयद इमरान नबी, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद अनवर, पिंटू अंसारी, आसिफ करीम, मोहम्मद जावेद, मुन्ना, कमाल आजाद, शमशेर आलम, नईम और सगीर आदि शामिल है। भाजपा में शामिल होने वाले वरीय लोगों के रूप में सैयद इमरान नबी ने कहा कि आज हमारे विकल्प के रूप में भाजपा ही है, जो मुसलमानों के लिए सोच रही है और उनकी तरक्की हो रही है। आज तक कांग्रेस, राजद समेत अन्य पार्टियों ने भाजपा के नाम पर डराने और वोट लेकर छलने का ही काम किया है। अब मुस्लिम लोग जागरुक हो चुके हैं और उन्हें कोई नहीं छल सकता। हमारा विश्वास पीएम मोदी और भाजपा में है। आने वाले चुनाव में भाजपा की मोदी सरकार ही फिर सरकार बनाएगी और बिहार में 40 की 40 सीटों को जीतेगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता सैयद नौशाद अहमद, फैजुद्दीन साहब, फिरोज आलम साकरी, डॉ. जेड एच खान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता गया अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुजाहिर मासूम नेयाज सिद्दीकी, शमशेर, आफताब, शागुफ़्ता प्रवीण, अहमद आलम, मोहम्मद शहजाद अहमद, अशफाक अहमद, मोहम्मद सबीर, लल्लू कुरैशी, रिंकू मंसूरी, रिजवान अंसारी, शाहनवाज अकील, नसीम अहमद, मोहम्मद अनवर कुरैशी और एमाद अहमद आदि मौजूद थे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Tourism Heritage: बिहार की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत दुनिया को...

Bihar Tourism Heritage, पटना: बिहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार पर्यटन को...

Patliputra National Youth Parliament: पाटलिपुत्र राष्ट्रीय युवा संसद-2.0 का शुभारंभ, सम्राट...

Patliputra National Youth Parliament, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को पटना के गोला रोड स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में...

Bihar State Coaching Scheme: बिहार राज्य कोचिंग योजना से युवाओं को...

Bihar State Coaching Scheme, पटना: आर्थिक रूप से कमजोर और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर देने के...