CM ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कुल 8053 पंचायतों में से 1447 में पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है, 789 पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन हैं और 2000 पंचायत सरकार भवनों के निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। 2165 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है तथा शेष 1652 पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिह्नित करना बाकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की प्रगति की भी अद्यतन जानकारी दी।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन पंचायत सरकार भवनों के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है उनका निर्माण कार्य जल्द शुरू करें। जिन पंचायत सरकार भवनों के लिए अभी भूमि चिह्नित नहीं की गई है वहां जल्द-से-जल्द भूमि चिह्नित करें। बचे हुए पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि पंचायतों को इज्जत और प्रतिष्ठा देने के लिए हमने इसका नामकरण पंचायत सरकार भवन किया। पंचायत सरकार भवन में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि एक ही जगह पर उस पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार भवन की छत पर सोलर प्लेट जरूर लगवाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब राज्य होते हुए भी हमलोगों ने पंचायतों के लिए जितना काम किया है उतना देश में कहीं नहीं हुआ है। गांवों को विकसित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। सात निश्चय योजना-2 के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की शुरुआत की गई है, इसके तहत पंचायत के सभी वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम तेजी से पूर्ण करें। सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से रात में रौशनी की काफी सुविधा होगी और बिजली की भी बचत होगी। गांव के रास्ते और महत्वपूर्ण स्थान सोलर लाइट से रौशन होंगे और इससे गांव की तस्वीर बदलेगी। उन्होंने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ-साथ उसके रखरखाव एवं सतत् निगरानी की बेहतर व्यवस्था करें।

बैठक में वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पंचायती राज विभाग के निदेशक आनंद शर्मा और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेन्द्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...